Bihar Zameen Mapi online: ऑनलाइन आवेदन देकर अब 10 दिन में करा सकते हैं जमीन की मापी

Bihar Zameen Mapi online

Bihar Zameen Mapi New Update: यदि आप भी बिहार  के रहने वाले है औऱ आपको भी  अपनी भूमि  की मापी  के लिए बार – बार  ब्लॉक  के चक्कर काटने पड़ते है, कर्मचारीयों को घूस खिलाना पड़ता है और आपके  समय व धन  की खुली बर्बादी  होती है तो अब आपकी इस  खुली बर्बादी  को रोकने के लिए Bihar Zameen Mapi New Update 2023  जारी किया गया है जिसकी पूरी विस्तृत जानकारी हम आपको प्रदान करेगे।

Bihar Zameen Mapi New Update 2023  के तहत  संक्षिप्त  तौर पर हम आपको बता दें कि, अब आप सभी  भूमि मालिक,  अपनी  भूमि की मापी  हेतु  ऑनलाइन आवेदन देकर  मात्र 10 कार्य – दिवसों  के भीतर ही भीतर अपनी भूमि की  मापी  करवा पायेगे।

अब ज़मीन मापी के लिए नहीं करनी होगी कर्मचारीयों की खुशामद, ज़मीन मापी हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया जल्द होगी शुरु – Bihar Zameen Mapi Online New Update?

राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्धारा राज्य मे  भूमि मापी / नापी  को लेकर  न्यू अपडेट  जारी किया है जिसे हम कुछ बिंदुओं की मदद से आपको प्रस्तुत  करेगे जो कि, इस प्रकार से हैं –

राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग द्धारा जारी धमाकेदार खुशखबरी क्या है?

ताज़ा मिले अपडेट  के अनुसार,  श्री. आलोक कुमार मेहता ( राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार )  द्धारा राज्य में होने वाले  भूमि मापी / नापी  से संबंधित तमाम विवादों  को  समाप्त करने के लिए औऱ  पारदर्शी  तरीके से  भूमि  की  नापी / मापी  हेतु ऑनलाइन माध्यम  से भूमि मापी / नापी  की  तारिख  देने की क्रान्तिकारी सुविधा  शुरु की जायेगी,

 इसका अर्थ है कि, अब  बिहार राज्य  के सभी  भूमि मालिक  खुद से अपनी जमीन  की  नापी / मापी  के लिए  ऑनलाइन आवेदन कर पायेगे जिसके बाद उन्हें एक  तारीख  दी जायेगी जिस दिन संबंधित कर्मचारी  आपके यहां पर आयेगे औऱ आपकी  भूमि  की  नापी / मापी  करेगे और

इस प्रकार  विभाग  के इस  क्रान्तिकारी फैसले  से राज्य  मे  भूमि संबंधी विवादों  मे  भारी कटौती  की संभावना जताई जा रही है आदि।

Bihar Zameen Mapi New Update online 2023

कितने दिनों मे भूमि की मापी हो जायेगी?

विश्वसनीय सूत्रो से  प्राप्त जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि,  भूमि मापी  हेतु  ऑनलाइन आवेदन  के मात्र 30 दिनों  के भीतर ही भीतर अर्थात् 10 दिनों के भीतर ही  आपकी  भूमि  की मापी  का  कार्य  सम्पन्न कर दिया जायेगा,

दूसरी तरफ  भूमि मालिक  को  हाथो – हाथ रिपोर्ट / Report  भी प्रदान कर दिया जायेगा और

इस प्रकार हमारे सभी  भूमि मालिकों  को अपनी  भूमि  के  माप  हेतु ब्लॉक / अंचल कार्यालय  मे जाने  की  जरुरत  नहीं पडेगी आदि।

Bihar Zameen Mapi हेतु तारिख प्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जैसा कि, हमने आपको  राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार  द्धारा जारी Bihar Zameen Mapi New Update की जानकारी देते हुए बताया कि, इस आर्टिकल के लिखे जाने तक इस  व्यवस्था  को  लागू  नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही  विभाग  द्धारा इसके लिए  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया  को शुरु कर दिया जायेगा जिसकी हम आपको Live Updates  प्रदान करेगे ताकि आप इसका पूरा  – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

फ़िलहाल आप यहाँ क्लिक करके अपने भूमापी आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है किन्तु आपके जमीन की मापी सरकारी अमिन द्वारा करा दी जाती है। यहाँ से ऑनलाइन आवेदन तो कर सकते हैं किन्तु हो सकता है आपको दिए गए तारीख पर सम्बंधित कार्यालय में उपस्थित होना पर सकता है। 

यहाँ ऑनलाइन करने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी 

  1. मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए)
  2. भूमि का कागजात (पीडीएफ)
  3. राजस्व रसीद (पीडीफ)
  4. आवेदन पत्र (पीडीफ - निचे दिए गए फॉर्मेट के अनुसार)

आवेदन पत्र

(इसमें जहाँ लाइन खिंचा गया है वहां आप अपने अनुसार अपना डिटेल्स भरें)

अन्त, इस प्रकार हमने आप सभी  भूमि मालिको  एंव बिहार राज्य  के नागरिको को विस्तार से जारी पूरी  अपडेट  की बिंदुवार  जानकारी प्रदान की ताकि आप इन जानकारीयों का पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

×